*प्रेस विज्ञप्ति*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली*
*दिनांक: 13 मई 2026, बुधवार | स्थान: भिवानी, हरियाणा*
*विषय: माननीय प्रधानमंत्री जी की ‘विदेशी मुद्रा बचाओ’ अपील के समर्थन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का संकल्प एवं सरकार से 6 सूत्री विनम्र आग्रह*
---
आज भिवानी, हरियाणा प्रवास के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सरावगी जिंदल ‘बाबूजी’ ने कहा:
*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,*
राष्ट्रहित में आपकी ‘विदेशी मुद्रा बचाओ’ अपील पर हमारी ओर से पूर्ण सहयोग रहेगा। हम राष्ट्रभक्त नागरिक अपने विवेक से वाहनों का न्यूनतम प्रयोग कर, अनावश्यक विदेशी वस्तुओं, तेल और सोने के उपभोग को टालकर डॉलर में होने वाले आयात को कम करने हेतु सहयोग करेंगे। क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार घटने से ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है। अनिवार्य कारणों को छोड़कर हम आपके सभी सुझावों का पूर्ण पालन करेंगे।
*साथ ही, हम जन सामान्य की ओर से सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि ‘राष्ट्रीय अनुशासन’ की शुरुआत ऊपर से हो। जब नेतृत्व त्याग करेगा, तभी जनता अनुसरण करेगी। अतः हमारा 6 सूत्री आग्रह है:*
1. *सरकारी उत्सवों पर एक वर्ष प्रतिबंध:* उद्घाटन, शिलान्यास, वार्षिकोत्सव जैसे गैर-जरूरी सरकारी आयोजनों पर एक वर्ष तक रोक लगे। वर्चुअल माध्यम अपनाया जाए।
2. *तमाम सरकारी कार्यक्रमों में सादगी:* मंच, माला, बुके, शाही भोजन, विशेष विमान पर रोक। ‘न्यूनतम खर्च, अधिकतम कार्य’ का सिद्धांत लागू हो।
3. *जनप्रतिनिधियों का एक वर्ष तक वेतन-भत्ता-पेंशन स्थगित:* समाज सेवा के लिए चुने गए सभी सांसद, विधायक, कॉर्पोरेटर, जिला-तालुका-ग्राम पंचायत सदस्य एक वर्ष तक वेतन, भत्ता, पेंशन न लें। यह राशि ‘विदेशी मुद्रा सुरक्षा कोष’ में जमा हो।
4. *चुनावी रैलियों का खर्च घटे:* बड़ी रैलियों, हेलिकॉप्टर, कटआउट की जगह डिजिटल रैली और ऑनलाइन संबोधन को बढ़ावा मिले।
5. *गैर-जरूरी विदेशी दौरे एक साल बंद:* विदेश मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय को छोड़कर केंद्र-राज्य सरकारों के सभी विदेशी टूर, डेलिगेशन, स्टडी टूर एक वर्ष तक स्थगित हों।
6. *VIP सरकारी खर्च में कटौती:* सुरक्षा कारणों को छोड़कर गैर-जरूरी VIP काफिले, बंगले, स्टाफ पर होने वाला खर्च घटाया जाए।
*बाबूजी ने कहा –* _“1967 में कांग्रेस ने जनता से ‘सोना मत खरीदो’ कहा, पर खुद ‘शाही खर्च’ नहीं रोका। 2026 का भारत ‘नेता-जनता’ एक साथ त्याग करेगा। जब संसद में ‘पानी’ कांच के गिलास में पिया जाएगा, तभी गाँव में ‘माँ’ बेटे को कहेगी – स्कूटर मत निकाल, साइकिल से जा।”_
डॉ. मुखर्जी जी ने ‘एक विधान, एक निशान’ के लिए बलिदान दिया। आज ‘एक कोष, एक संकल्प’ का समय है – विदेशी मुद्रा बचाओ, रुपया मजबूत बनाओ।
*🚩 त्याग ऊपर से शुरू हो, अनुशासन नीचे तक जाए 🚩*
*🚩 राष्ट्रहित सर्वोपरि 🚩 वंदे मातरम् 🚩*
*– सुशील कुमार सरावगी जिंदल*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली*
*संपर्क: 9414402558 | http://www.dspmrvm.com*
+91- 9414402558, +91 92055 10728
dspmrvm@gmail.com